Chamba: आईटीआई गरनोटा में 17 जून को लगेगा रोजगार मेला, 50 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका

Date:

--Advertisement--

आईटीआई गरनोटा में 17 जून को एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बद्दी की प्रतिष्ठित कंपनी एंब्रोस ऑटो कैंपस लिमिटेड युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान करेगी। इस कैंपस इंटरव्यू में लगभग 50 युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। आईटीआई गरनोटा के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अभिषेक बगवान ने जानकारी दी कि इस साक्षात्कार में वे युवा भाग ले सकते हैं जिन्होंने दसवीं या जमा दो की परीक्षा पास कर रखी है और जिनकी आयु कम से कम 18 वर्ष है। उन्होंने बताया कि यह अवसर केवल उन युवाओं के लिए है जिन्होंने आईटीआई में इलैक्ट्रीशियन, फीटर, मशीनिस्ट, टर्नर या प्लंबर ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो।

Advertisement – HIM Live Tv

रोजगार मेले के दौरान अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा और चयनित युवाओं को एंब्रोस ऑटो की बद्दी इकाई में नौकरी का प्रस्ताव दिया जाएगा। आईटीआई गरनोटा के प्रधानाचार्य इंजीनियर मनीष कुमार राणा ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आईटीआई की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो लानी होंगी। उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे तक राजकीय आईटीआई गरनोटा के प्रांगण में पहुंचना अनिवार्य है।

यह रोजगार मेला प्रशिक्षित युवाओं को सीधे इंडस्ट्री में रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 100 साल के कैप्टन राम सिंह का खास सम्मान, राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने घर पहुंचकर किया अभिनंदन

राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने Chari निवासी 100 वर्षीय कैप्टन राम सिंह जी को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रोटेरियन सदस्यों ने उनका आशीर्वाद लिया। क्लब के वरिष्ठतम रोटेरियन मूल राज शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर ने किया याद; दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

रैत स्थित द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय में स्व. मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्यों समेत कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

किन्नौर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिगों से अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल की सजा

रामपुर स्थित किन्नौर पोक्सो कोर्ट ने नाबालिगों के खिलाफ अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक मामले में नाबालिग को इलाज के लिए नेपाल से रिकांगपिओ लाया गया था, जबकि दूसरे मामले में पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के शोषण का दोषी पाया गया।

हिमाचल में 13 साल से काम कर रहे 160 आउटसोर्स कर्मचारियों पर संकट, 1 अक्टूबर से दफ्तर न आने के निर्देश; सेवाकाल नवीकरण का...

हिमाचल के श्रम एवं रोजगार विभाग में 13 साल से काम कर रहे करीब 160 आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों पर नौकरी का संकट मंडरा रहा है। 30 सितंबर को सेवाकाल खत्म होने के बाद उन्हें 1 अक्टूबर से कार्यालय न आने के निर्देश दिए गए हैं।