Hamirpur: एसआईएस इंडिया लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती: 17 जून को बड़सर में इंटरव्यू, जानें पूरी जानकारी!

Date:

--Advertisement--

एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 17 जून को आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार हमीरपुर जिला के बड़सर स्थित उप-रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लिया जाएगा। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी दी है कि इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवारों की ही भर्ती की जाएगी और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष तय की गई है।

Advertisement – HIM Live Tv

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता कम से कम दसवीं फेल होनी चाहिए। दसवीं पास या उससे अधिक शिक्षा प्राप्त युवक भी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। शारीरिक योग्यता में उम्मीदवार की लंबाई न्यूनतम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को उसी दिन मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किया जाएगा।

कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ₹17,000 से ₹22,000 तक का मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना होगा, जिनमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र और हिमाचली प्रमाण पत्र शामिल हैं। साथ ही, उम्मीदवार का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 85580-62252 पर संपर्क किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बैजनाथ SDM कार्यालय में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, SDM संकल्प गौतम ने ली भव्य परेड की सलामी

बैजनाथ एसडीएम कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम संकल्प गौतम ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली और स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को नमन किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।

धर्मशाला की इस जेल में कैद रहे थे लाला लाजपत राय समेत 25 हिमाचली क्रांतिकारी, आज भी दर्ज हैं आजादी के इन योद्धाओं के...

धर्मशाला की 1913 में बनी सब-जेल में लाला लाजपत राय समेत हिमाचल के कई क्रांतिकारी बंदी रहे थे। आज भी जेल में नौ राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानियों के नाम ताम्र पट्टिका और हिमाचल के क्रांतिकारियों के नाम दर्ज हैं

चंडीगढ़ में HRTC की नई हरी इलेक्ट्रिक बस को रोकने पर बवाल, बस अड्डे में एंट्री से रोका; चालक-परिचालकों ने जताया विरोध

चंडीगढ़ बस अड्डे पर HRTC की नई हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस को CTU ने रोक दिया। शिमला-चंडीगढ़ रूट पर चल रही बस के पास परमिट समेत जरूरी दस्तावेज होने का HRTC ने दावा किया है। कार्रवाई के विरोध में चालक-परिचालकों ने आपत्ति जताई।

6 साल के मासूम को रावी में फेंकने वाला पिता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 दिन बाद भी बच्चे का सुराग नहीं

चंबा में 6 साल के मासूम को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के चार दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।