Himachal: हिमाचल में 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका – 12 जून को जोगिंद्रनगर में होंगे साक्षात्कार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। मैसर्ज एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 12 जून को उप रोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी उप-रोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर, सुमित ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह कंपनी द्वारा तयशुदा वेतन दिया जाएगा।

साक्षात्कार के दिन उम्मीदवारों को अपने साथ मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र, यदि उपलब्ध हो तो कार्य अनुभव प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रिज्यूमे और पासपोर्ट आकार के दो रंगीन फोटोग्राफ साथ लाने होंगे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से साक्षात्कार के आधार पर होगी और किसी भी प्रकार का दैनिक भत्ता या यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नूरपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गद्दे के नीचे छिपाकर रखी थी चरस; 320 ग्राम बरामद, 32 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की CIA विंग ने मुग्तयाल, भलेटा में कार्रवाई करते हुए 320 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ आरोपी के कमरे में डबल बैड के गद्दे के नीचे छिपाकर रखा गया था। मामले में 32 वर्षीय रोहित कुमार गिरफ्तार हुआ है।

12 अगस्त से लापता युवक का खेत में मिला शव, बिलासपुर में मचा हड़कंप; परिजनों की तलाश के बाद सामने आया खौफनाक सच

बिलासपुर के स्वारघाट की तंबोल पंचायत में 12 अगस्त से लापता युवक महिंद्र पाल का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन में दर्दनाक हादसा, बाइक और HRTC बस की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन के गोबिंदगढ़ में बाइक और एचआरटीसी बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

Kangra: दरीणी बाजार में गूंजे देशभक्ति के नारे, राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में तिरंगा रैली से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने दरीणी बाजार में तिरंगा रैली निकाली, जबकि कॉलेज परिसर में देशभक्ति गीत, अंताक्षरी, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।