Himachal: कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने ज्वाली में महिलाओं को सम्मानित करते हुए प्राकृतिक खेती और पशुपालन को बढ़ावा देने का किया वादा

Date:

--Advertisement--

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने शनिवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में एक निजी पैलेस में आयोजित महिला सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न महिला मंडलों ने मंत्री जी को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 36 महिला मंडलों को उनके कार्यों के लिए 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया था, जिसमें से 10-10 हजार रुपए की पहली किस्त जारी की जा चुकी है और जल्द ही दूसरी किस्त भी दी जाएगी। प्रो. कुमार ने पहाड़ी क्षेत्रों में महिलाओं को खेती की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान को बेहद महत्वपूर्ण बताया।

Advertisement – HIM Live Tv

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेती को लाभदायक बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। खासतौर पर हल्दी की खेती को लाभकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने प्राकृतिक रूप से उगाई गई कच्ची हल्दी पर 90 रुपए प्रति किलोग्राम एमएसपी निर्धारित की है। हल्दी के औषधीय गुण अनेक बीमारियों से बचाव में सहायक हैं। इसके अलावा, प्राकृतिक तरीके से उगाए गेहूं और मक्की पर भी एमएसपी में वृद्धि की गई है, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती पशुधन पर आधारित होती है, इसलिए भैंस के दूध पर 61 रुपए प्रति लीटर और गाय के दूध पर 51 रुपए प्रति लीटर की एमएसपी भी दी जा रही है ताकि पशुपालन को प्रोत्साहन मिले और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो।

इस अवसर पर कृषि विभाग और आत्मा परियोजना के अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को प्राकृतिक खेती के फायदे और वैज्ञानिक खेती के तरीकों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक, उपनिदेशक, प्रोजेक्ट निदेशक (आत्मा), ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, बीडीओ, भू-संरक्षण अधिकारी, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई अन्य अधिकारी और महिला मंडलों के सदस्य भी मौजूद थे। इस आयोजन ने महिलाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती और पशुपालन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।