Himachal: छिंज मेले में बोले विधानसभा अध्यक्ष पठानिया: लोक-संस्कृति के संरक्षण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य की पारंपरिक लोक कला और संस्कृति, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, और इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार निरंतर ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहन दे रही है, जिनसे लोक कला, परंपराएं और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा मिले। पठानिया चुवाड़ी उपमंडल की ग्राम पंचायत समोट के हार गांव में आयोजित पारंपरिक छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छिंज जैसे पारंपरिक मेले न केवल सांस्कृतिक पहचान को सहेजते हैं, बल्कि युवाओं को खेलकूद की ओर आकर्षित करते हैं और सामाजिक एकता व सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें बहुआयामी गतिविधियों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व को निखारना चाहिए ताकि वे समाज में एक सकारात्मक और आदर्श छवि बना सकें। उन्होंने भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी भी मंच से साझा की। उन्होंने बताया कि ग्राम समोट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण पर 21 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है, और इसके पूर्ण होते ही इसे ‘आदर्श स्वास्थ्य संस्थान’ के रूप में अधिसूचित किया जाएगा।

पठानिया ने आगे कहा कि समोट कस्बे और आसपास के गांवों की जलापूर्ति, सिंचाई और मल निकासी की समस्याओं के समाधान के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा लगभग 68 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने हार गांव के निवासियों द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों को भी गंभीरता से लिया और उन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से छिंज मेला आयोजन समिति को 31 हजार रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की, जिससे मेले का आयोजन और अधिक सफल हो सके। इससे पहले मेला समिति द्वारा उनका पारंपरिक सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कुछ का समाधान भी किया।

मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पारंपरिक कुश्ती मुकाबलों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद उठाया। इस आयोजन में राज्य वन निगम के निदेशक मंडल सदस्य कृष्ण चंद, एसडीएम पारस अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक योगराज, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर सहित कई स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Police Constable Recruitment 2026: बड़ी राहत! हिमाचल पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 21 अगस्त तक करें अप्लाई

HPPSC ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 कर दी है। राज्य सरकार द्वारा आयु सीमा में एक वर्ष की एकमुश्त छूट दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Bilaspur Accident: शाहतलाई के सरहयाली खड्ड पुल पर बड़ा हादसा, पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर खाई में गिरा, एक की मौत, दो...

बिलासपुर के शाहतलाई स्थित सरहयाली खड्ड पुल पर पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

HP Police Constable Recruitment 2026: आज आखिरी मौका! 734 कांस्टेबल पदों के लिए रात 11:59 बजे तक करें आवेदन, वरना चूक जाएंगे सुनहरा अवसर

HP Police Constable Recruitment 2026 के तहत 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक HPPSC के ORA पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिमकेयर घोटाले की जांच में बड़ा मोड़! पूर्व भाजपा सरकार के मंत्री भी विजिलेंस के रडार पर, पुराने फैसलों की होगी पड़ताल

हिमकेयर योजना से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल तक पहुंच गई है। विजिलेंस स्वास्थ्य विभाग के फैसलों, निजी अस्पतालों को दी गई मंजूरियों और भुगतान रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।