Mandi: मंडी के द्रूमण गांव में दर्दनाक हादसा – 1000 फीट गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, चालक की मौके

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा धर्मपुर तहसील की लगैंहड़ पंचायत के अंतर्गत आने वाले द्रूमण गांव के पास शनिवार को हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडप गांव के निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र कुमार, जिन्हें लोग देवराज नाम से भी जानते थे, अपने माता-पिता को द्रूमण गांव छोड़ने के लिए टाटा सूमो गाड़ी में लेकर आए थे। उनके माता-पिता जनतरी धार के पास लगने वाले एक मेले में दुकान लगाने जा रहे थे। सुरेंद्र कुमार जब अपने माता-पिता और उनका सामान छोड़कर वापस लौट रहे थे, तभी ग्यूण सड़क मार्ग पर द्रूमण के पास एक तीखे मोड़ पर उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

यह हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में टाटा सूमो के टायर और दरवाजे तक अलग होकर इधर-उधर बिखर गए थे। हादसे के वक्त गाड़ी में केवल सुरेंद्र कुमार ही मौजूद थे। दुर्घटना के दौरान वे गाड़ी से बाहर छिटक गए और गहरी खाई में गिरने के दौरान कई चट्टानों से टकरा गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। खासकर सिर में गहरी चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही हादसे की खबर गांव में पहुंची, द्रूमण गांव के कई ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और सुरेंद्र को खाई से निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलने पर धर्मपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंडप सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे की असल वजह क्या थी। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई, ड्राइवर की कोई चूक थी या गाड़ी में तकनीकी खराबी आई थी।

बताया गया है कि मृतक सुरेंद्र कुमार के पिता कृष्ण चंद मंडप गांव में दर्जी का कार्य करते हैं और वे अक्सर मेलों में दुकान भी लगाते हैं। इस हादसे से सुरेंद्र के परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। अचानक हुई इस मौत ने सबको गमगीन कर दिया है और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।