Mandi: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में स्वास्थ्य शिविर और नशा मुक्ति कार्यशाला का सफल आयोजन

Date:

--Advertisement--

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में 30 मई को स्वास्थ्य खंड पधर के सहयोग से एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘अपना विद्यालय – मेरा स्कूल, मेरा गर्व’ अभियान और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।

शिविर के दौरान दंत चिकित्सक डॉ. विक्रांत द्वारा 80 विद्यार्थियों की दंत जांच की गई। इसके साथ ही, एनीमिया की जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं भी प्रदान की गईं। इस आयोजन के अंतर्गत सुबह 10:30 बजे कुफरी बाजार और दोपहर 1:30 बजे बडीधार बाजार में मोबाइल एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे छाती के रोगों की जांच की गई।

डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर अब विद्यालय और आंगनबाड़ी स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि प्रारंभिक चरण में ही बच्चों की स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर उनका समय पर इलाज संभव हो सके। इसके साथ ही, नशे की बढ़ती समस्या को देखते हुए कार्यशाला में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में बताया गया और इससे बचने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर डॉ. शैली ने छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता और जागरूकता संबंधी जानकारी दी। वहीं, चेतन ने विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत कुफरी और बडीधार में ‘नि:क्षय शिविर’ का आयोजन भी किया गया, जिसमें एक्स-रे मशीन की सहायता से कुल 96 लोगों की जांच की गई और 120 लोगों का रक्तचाप मापा गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई 85 वर्षीय मां; कुछ घंटों में गई दोनों की...

हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र के समोह गांव में एक ही दिन में मां और बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। 63 वर्षीय बलदेव सिंह की अचानक मौत के कुछ ही घंटों बाद उनकी 85 वर्षीय मां ज्ञानो देवी की भी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

HRTC यात्रियों के लिए जरूरी खबर! आज शाम 5 बजे से 15 घंटे बंद रहेंगी लोकल बसें, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविध

विश्वकर्मा दिवस के चलते HRTC रविवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक हिमाचल प्रदेश में लोकल बस सेवाएं बंद रखेगा। हालांकि, शिमला-धर्मशाला और दिल्ली से कुल्लू, मंडी व चंबा के लिए बसें चलेंगी। दिवाली पर निगम ने 266 अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया।

दीपावली पर हिमाचल में अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग, 850 कर्मियों की तैनाती; पटाखे जलाने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें

दीपावली पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश अग्निशमन विभाग ने करीब 850 कर्मियों और गृह रक्षकों की तैनाती की है। अग्निशमन वाहन और उपकरण अलर्ट मोड पर हैं। विभाग ने लोगों से सुरक्षित तरीके से आतिशबाजी करने और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने की अपील की है।

शादी के 4 दिन बाद ही ससुराल से लापता हुई नवविवाहिता, परिवार का आरोप- 16 लाख के गहने और 1.80 लाख रुपये भी गायब

बिलासपुर के भराड़ी क्षेत्र में शादी के चार दिन बाद 22 वर्षीय नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि घर से करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 1.80 लाख रुपये की नकदी भी गायब है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।