Bilaspur: राजपुरा में राजस्व लोक अदालत का आयोजन: सदर उपमंडल में 38 मामलों का मौके पर निपटारा

Date:

--Advertisement--

राजपुरा पंचायत में शुक्रवार को राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें उपमंडल सदर के तीन पटवार सर्किल—राजपुरा, छाड़ोल और जामली—से संबंधित राजस्व मामलों की सुनवाई की गई। इस विशेष शिविर में कुल 38 मामलों का मौके पर ही त्वरित निपटारा किया गया। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि म्यूटेशन, सीमांकन, भूमि बंटवारे और राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटियों जैसी समस्याओं के समाधान के लिए आम जनता को अक्सर पटवारी, कानूनगो और तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। समय पर समाधान न होने से लोगों में असंतोष बना रहता है।

उपायुक्त ने बताया कि इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने राजस्व लोक अदालतों की पहल शुरू की है। इसके तहत जिला प्रशासन पंचायत स्तर पर नियमित रूप से शिविर आयोजित कर रहा है, जिनमें संबंधित राजस्व अधिकारी मौके पर ही लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं। उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2024 से अब तक बिलासपुर जिले में 2922 म्यूटेशन, 65 भूमि बंटवारे, 241 सीमांकन तथा 37 राजस्व रिकॉर्ड सुधार मामलों का समाधान किया जा चुका है।

इस मौके पर तहसीलदार सदर बाल कृष्ण सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने जनता से आग्रह किया कि वे इन शिविरों में भाग लें और अपनी समस्याएं व दस्तावेज़ मौके पर प्रस्तुत करें, ताकि बार-बार कार्यालयों या न्यायालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता न पड़े और उन्हें समय पर न्याय मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती में अगला पड़ाव शुरू, हमीरपुर-बिलासपुर-ऊना के सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी; 26 सितंबर से भर्ती रैली

अग्निवीर भर्ती की संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक अणु में भर्ती रैली होगी, जिसमें ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Kangra: नूरपुर की बरूही पंचायत में क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक रणबीर सिंह निक्का, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; स्थानीय लोगों से भी की मुलाकात

नूरपुर की बरूही पंचायत में युवा क्लब बरूही के क्रिकेट टूर्नामेंट में विधायक रणबीर सिंह निक्का मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों और अपने पारिवारिक सदस्यों से भी मुलाकात की।

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।