Kangra: चरणामति कूहल में फिर बहा पानी, महालपटट गांव के लोगों ने जताया विधायक किशोरी लाल का आभार

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ उपमंडल के महालपटट गांव के लोगों में खुशी की लहर है, क्योंकि चरणामति कूहल में लंबे समय के बाद फिर से पानी आना शुरू हो गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए गांव के लोगों ने स्थानीय विधायक किशोरी लाल का आभार व्यक्त किया है। महिला मंडल प्रधान स्वर्णा देवी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि चरणामति कूहल काफी समय से बंद पड़ी थी, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे थे और किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब कूहल में पानी बहने से गांव में राहत और उत्साह का माहौल है।

ग्रामीणों ने कहा कि यह सब विधायक किशोरी लाल और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों से संभव हो पाया है। उन्होंने इस कार्य के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। वहीं जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कुछ लोग चरणामति कूहल और एलबी कूहल में कूड़ा-कचरा डाल रहे हैं, जिससे जल प्रवाह में रुकावट आ रही है। विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे कूहलों को साफ-सुथरा रखें और उनमें किसी भी प्रकार का कचरा न डालें, ताकि पानी का प्रवाह सभी गांवों तक सही तरीके से पहुंच सके और इसका लाभ सभी को मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।