Himachal: मंडी जाते समय टोल प्लाजा पर तलवारें लहराईं, टोल न देने पर बाहरी युवकों ने मचाया उत्पात

Date:

--Advertisement--

रविवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित टकोली टोल प्लाजा पर उस समय हड़कंप मच गया जब मनाली से मंडी की ओर जा रहे बाहरी राज्य के कुछ युवकों ने टोल शुल्क न देने को लेकर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, ये युवक दो गाड़ियों में सवार थे, जिनमें से एक थार और दूसरी फॉरच्यूनर थी। टोल प्लाजा पहुंचने पर उन्होंने स्टाफ से बहसबाजी शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि युवकों ने तलवारें लहराना शुरू कर दिया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, युवकों की इस हरकत से वहां अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। तलवारें लहराते समय एक स्थानीय युवक विपन कुमार उनकी चपेट में आ गया, जिससे उसे सिर और आंख में गंभीर चोटें आईं। पंचायत प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया कि आरोपित युवकों ने मौके पर मौजूद लोगों को अपनी गाड़ियों से कुचलने की भी कोशिश की।

घटना की सूचना मिलते ही औट पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी कर्ण सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने मौके पर चार युवकों को काबू किया जबकि तीन युवक गाड़ी समेत फरार हो गए। पुलिस ने थार गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है, वहीं फॉरच्यूनर में सवार युवक भागने में सफल रहे। इस मामले को लेकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रधान सुंदर ठाकुर ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि टोल प्लाजा पर काम कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। इस संबंध में उन्होंने कंपनी प्रबंधन से बातचीत भी की है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।

डमी एडमिशन पर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड सख्त, शिकायत सही मिली तो स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डमी एडमिशन को लेकर संबद्ध स्कूलों को कड़ी चेतावनी दी है। शिकायत सही पाए जाने पर स्कूल या परीक्षा केंद्र के खिलाफ बोर्ड नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।