Una: छतबढ़ गांव में शराब ठेके के विरोध में उबाल, ग्रामीण बोले- स्कूल और मंदिर के पास नहीं चाहिए ठेका

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अम्ब की ग्राम पंचायत सपौरी के अंतर्गत आने वाले छतबढ़ गांव में हाल ही में एक शराब का ठेका खोला गया है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस ठेके के विरोध में मोर्चा खोल दिया है और इसे रिहायशी इलाके की शांति और सामाजिक माहौल के लिए खतरा करार दिया है। उनका कहना है कि जहां यह ठेका खोला गया है, वहां न सिर्फ घनी आबादी है, बल्कि एक स्कूल और मंदिर भी मौजूद हैं। ऐसे में शराब ठेका खुलने से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है, और इसका समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

रविवार को गांव के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे को लेकर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मांग की कि इस शराब ठेके को वर्तमान स्थान से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि इस दिशा में शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि इस गंभीर विषय पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और ठेके को ऐसी जगह पर स्थानांतरित किया जाए जहां इसकी मौजूदगी से सामाजिक और पारिवारिक जीवन पर विपरीत असर न पड़े। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे जनता की भावनाओं का सम्मान करते हैं और यह मामला संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे, ताकि जल्द से जल्द समाधान निकाला जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पांवटा साहिब के मटक माजरी स्कूल की बदहाली, एक कमरे में पहली से पांचवीं तक की 5 कक्षाएं; 17 साल में 30 से घटकर...

पांवटा साहिब के मटक माजरी प्राथमिक स्कूल में 17 साल बाद भी भवन नहीं बन पाया है। पहली से पांचवीं तक की पांचों कक्षाएं एक ही कमरे में चल रही हैं और 2009 में 30 से शुरू हुई छात्रों की संख्या अब 11 रह गई है।

हमीरपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी का आरोप, बैंक में चपरासी महिला गिरफ्तार

हमीरपुर में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 20 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत है और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे।

Kangra: चड़ी उपमंडल के 3 बिजली फीडरों पर आज रहेगी बिजली बंद, बंढी, राख, हाडा समेत कई गांव होंगे प्रभावित

चड़ी विद्युत उपमंडल के अंतर्गत 26 अक्तूबर को तीन बिजली लाइनों पर रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जाएगा। चमियारा, पलोथा सुखूघाट, बंढी, कलियारा, रैली का बाग, मिलिट्री एरिया समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: कजलोट के 28 परिवारों को जल्द मिलेंगे भूमि पट्टे, विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया बड़ा ऐलान; गांव में लगेंगी 5 सोलर लाइटें

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में बताया कि कजलोट के 28 परिवारों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जल्द भूमि पट्टे प्रदान करेंगे। उन्होंने गांव में पांच सोलर लाइटें लगाने की घोषणा की और आयोजन समिति को 11 हजार रुपये दिए।