Himachal: हिमाचल के मुख्यमंत्री को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के शिमला स्थित सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी रविवार को एक ई-मेल के माध्यम से भेजी गई, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सीआईडी तुरंत सक्रिय हो गईं। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद से मुख्यमंत्री आवास का कोना-कोना खंगाला गया। साथ ही सचिवालय और आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया गया। राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

धमकी के बाद मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही सचिवालय में भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अब इन स्थलों पर प्रवेश केवल मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही संभव है। रविवार होने के कारण सचिवालय में सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही रही, जिससे जांच टीम को सभी भवनों और शाखाओं की गहन जांच करने में सुविधा मिली।

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब राज्य को ऐसी धमकी मिली हो। इससे पहले भी सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय, दिल्ली के हिमाचल भवन, मंडी और हमीरपुर के उपायुक्त कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, इन घटनाओं में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मेल फर्जी आईडी से भेजा गया है और इसके लिए प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल किया गया है। इससे आरोपी की पहचान में समय लग सकता है। हालांकि, साइबर पुलिस सभी तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है और इस काम में केंद्रीय एजेंसियों का सहयोग भी लिया जा रहा है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह धमकी पहले ई-मेल के माध्यम से धमकी देने वालों की ही पुनः कोशिश हो सकती है। प्रशासन इस बात को भी ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रहा है। ऐसे में आम जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।