Himachal: हिमाचल में सियासी भूचाल: जयराम ठाकुर ने विमल नेगी केस को लेकर सीएम सुक्खू से मांगा इस्तीफा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की सियासत में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। जयराम ठाकुर का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े हैं।

शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में दो बार यह झूठ बोला कि नेगी परिवार सीबीआई जांच नहीं चाहता, जबकि हाईकोर्ट ने स्वयं इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार जानबूझ कर मामले को सीबीआई को नहीं सौंप रही है, ताकि सबूतों से छेड़छाड़ की जा सके।

ठाकुर ने ऊना के पेखुवाल में बने सोलर पावर प्लांट को इस भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण बताया और कहा कि सरकार ने नियमों के विपरीत कंपनी से 22 करोड़ रुपए लेने की बजाय उसे 13 करोड़ रुपए दे दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस प्लांट का कंप्लीशन सर्टिफिकेट लेने के लिए विमल नेगी पर जबरन दबाव डाला गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है क्योंकि सरकार अब डीजीपी, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह और पूर्व डीजीपी जैसे उच्च अधिकारियों के खिलाफ ही मोर्चा खोल रही है। यह स्थिति दर्शाती है कि सरकार की बात अब उसके अधिकारी भी नहीं मान रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शिमला के एसपी संजीव गांधी ने हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद सीबीआई को दस्तावेज देने से मना कर दिया है, जो न केवल अनुशासनहीनता है बल्कि प्रदेश में पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। साथ ही यह भी खुलासा किया कि एसपी संजीव गांधी ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा को आपराधिक मानहानि का नोटिस भेजा है।

जयराम ठाकुर की प्रमुख मांगें:

  • रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।
  • जिन कांग्रेस नेताओं को संरक्षण मिला है, उनके खिलाफ भी जांच हो।
  • पैन ड्राइव को फॉर्मेट करने और उसे ले जाने के पीछे की मंशा की जांच हो।
  • लाइन हाजिर पंकज की सुरक्षा की मांग क्यों की गई, इसका खुलासा हो।
  • सीबीआई जांच में किसी हिमाचल पुलिस अधिकारी को शामिल न किया जाए।
  • सबसे बड़ा सवाल: क्या विमल नेगी की मौत आत्महत्या थी या हत्या?

जयराम ठाकुर के इन आरोपों और मांगों से हिमाचल की राजनीति में उबाल आ गया है। यह मामला अब सिर्फ एक संदिग्ध मौत का नहीं, बल्कि सरकार की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करने वाला बन चुका है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री सुक्खू और उनकी सरकार इस संकट से कैसे निपटती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।