Kangra: जयसिंहपुर में तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का स्वर: भारत माता की जय के नारों से आसमान हुआ रोशन

Date:

--Advertisement--

जयसिंहपुर में आज तिरंगा यात्रा के आयोजन के दौरान देशभक्ति की अद्वितीय भावना देखने को मिली। यात्रा में युवाओं, महिलाओं और सेवानिवृत्त सैनिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में देशप्रेम का माहौल बन गया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से जयसिंहपुर की गलियां गूंज उठीं। इस आयोजन की अध्यक्षता जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने की।

तिरंगा यात्रा के दौरान रविंद्र धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि आज का भारत पहले जैसा नहीं रहा। यह मोदी का भारत है, और अब जो भारत को छेड़ेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अब भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ काम कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। यह कार्रवाई भारत की बढ़ती सैन्य शक्ति और निर्णायक नेतृत्व का प्रमाण है।

उन्होंने पुलवामा, उरी और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हमेशा सख्त और तुरंत प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यह जानकारी भी साझा की कि जब पहलगाम में हमला हुआ था, तब प्रधानमंत्री ने अपनी सऊदी अरब यात्रा बीच में छोड़ दी और तुरंत देश लौटकर सुरक्षा समिति की बैठक कर कड़ा निर्णय लिया। इसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान को न केवल सबक मिला, बल्कि उसकी कई एयरबेस भी तबाह की गईं।

रविंद्र धीमान ने यह भी कहा कि 2014 के बाद से भारतीय सेना आत्मविश्वास से भर चुकी है और आज वह एक संगठित और प्रभावशाली सैन्य शक्ति के रूप में उभर कर सामने आई है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सीजफायर के बाद भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ समाप्त नहीं हुआ है और अब भारत पर अगर कोई आतंकी हमला होता है, तो उसे युद्ध जैसी स्थिति मानी जाएगी।

इस अवसर पर रिटायर्ड कर्नल डी.सी. राणा, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा, जिला परिषद सदस्य संजीव ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन कुलवंत राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, महामंत्री राजेश सुग्गा, कैप्टन दिलेर सिंह, प्रधान अजय पठानिया, प्रधान सरस्वती जरयाल, प्रधान रणबीर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, अरुण, शिवा कटोच, धर्मेंद्र जोली सिंह, हरि दास, पंकज ठाकुर और अकुंश धीमान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इनकी भागीदारी ने तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक रूप दे दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा के पांगी में बड़ा हादसा टला! राशन से भरा ट्रक सड़क से नीचे गिरा, क्रैश बैरियर बना चालक-परिचालक की जान बचाने वाला सहारा

चंबा के पांगी स्थित किलाड़ में खाद्य आपूर्ति निगम का गेहूं लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हुए, जबकि क्रैश बैरियर ने ट्रक को गहरी खाई में गिरने से बचाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

वाह! पुलिस ने लौटाए 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल, करीब 1 करोड़ रुपये के फोन पहुंचे असली मालिकों तक

सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने अब तक 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। करीब एक करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल रिकवर किए गए हैं।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! डमटाल में NDPS आरोपी का अवैध निर्माण बुलडोजर से ढहाया, पुलिस का सख्त संदेश

हिमाचल के डमटाल में एनडीपीएस मामले के आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kanra: देहरा में 2 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी! दुबई से कमाई रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार

देहरा पुलिस ने नकदी और आभूषणों के बहुचर्चित गबन मामले में बड़ा खुलासा करते हुए ससुराल पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है और मामले की जांच जारी है।