Sirmaur: चिट्टा और चरस की तस्करी में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

Date:

--Advertisement--

राजगढ़ क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा और चरस की खेप के साथ कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए हैं और आगे की जांच की जा रही है।

पहला मामला एसआईयू नाहन की टीम की ओर से सामने आया है। टीम ने सोलन-राजगढ़ मुख्य सड़क पर रतौली नाले के पास गश्त के दौरान एक ऑल्टो के-10 कार (HP 16A-3344) को शक के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान कार के चालक की ओर लगे सन शैडेड फ्लैप को खोलने पर एक काले रंग का रुमाल मिला। जब रुमाल को खोला गया तो उसके भीतर चार इंसुलिन सीरिंज, 10 रुपए का जला हुआ नोट और एक हल्के नीले रंग के पारदर्शी प्लास्टिक लिफाफे में हल्के भूरे रंग का डलीनुमा पदार्थ बरामद हुआ। मौके पर ही एनडीडी किट से जांच करने पर यह पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) पाया गया।

बरामद मादक पदार्थ का वजन इलेक्ट्रॉनिक तराजू से किया गया, जो प्लास्टिक लिफाफे सहित कुल 11.6 ग्राम निकला। पुलिस ने मौके पर ही तीन युवकों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान 25 वर्षीय सचिन ठाकुर, 22 वर्षीय राहुल राणा और 23 वर्षीय अंशुल राणा के रूप में हुई है। तीनों आरोपी राजगढ़ क्षेत्र के आस-पास के गांवों से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरा मामला चरस की तस्करी से जुड़ा है। राजगढ़ पुलिस थाना की टीम सनौरा-नेरीपुल सड़क पर शिलाबाग क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति इस क्षेत्र में बड़ी मात्रा में चरस की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सड़क किनारे खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से 3.320 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय संसाद चंद निवासी घड़ोटी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आगे की जांच में जुटी है और नशा तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।