Himachal: सिरमौर की कृतिका शर्मा ने 19 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर हिमाचल का नाम किया रोशन

Date:

--Advertisement--

सिरमौर की 19 वर्षीय कृतिका शर्मा ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर हिमाचल प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। कृतिका, जो राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं, साथ ही एक एनसीसी कैडेट भी हैं। उनकी यह यात्रा 4 अगस्त 2024 को शुरू हुई, जब तत्कालीन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संजय शांडिल ने उन्हें माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए चुना। कृतिका को अभियान के लिए कठोर और विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें कई ट्रायल कैंप, बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स और एडवांस माउंटेनियरिंग अभियान शामिल थे। इस प्रशिक्षण ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार किया। कर्नल संजय शांडिल ने अभियान के हर पड़ाव पर कृतिका का उत्साहवर्धन किया और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया। कृतिका बटालियन की दूसरी कैडेट हैं, जिन्होंने एवरेस्ट की चोटी पर सफलता हासिल की है। इससे पहले यह गौरव कैडेट बलजीत कौर को प्राप्त था। कृतिका की इस उपलब्धि से युवाओं को नशे और सोशल मीडिया की लत से दूर रहकर अपनी ऊर्जा रचनात्मक और चुनौतीपूर्ण गतिविधियों में लगाने की प्रेरणा मिलती है। कर्नल संजय शांडिल ने कृतिका और उनकी एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लैफ्टिनैंट पूजा भट्टी को सफलता के लिए बधाई दी। पांवटा साहिब कॉलेज के प्रिंसीपल जगदीश चौहान ने इस उपलब्धि को कॉलेज के लिए गर्व की बात बताते हुए कृतिका के उज्जवल भविष्य की कामना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में होने वाला ओएसए लक्की बैग ड्रॉ स्थगित, रेडक्रॉस सोसाइटी ने बताई वजह

धर्मशाला कॉलेज के ऑडिटोरियम में 15 नवंबर को होने वाला जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कांगड़ा और ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन का लक्की बैग ड्रॉ अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख जल्द घोषित होगी।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 16 नवंबर को धर्मशाला में राज्यस्तरीय समारोह, मुकेश अग्निहोत्री बोले- सनसनी फैलाना पत्रकारिता नहीं, हर खबर से पहले तथ्यों की...

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर धर्मशाला में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकारिता में तथ्यों की जांच और जवाबदेही को जरूरी बताया। दैनिक जागरण के संपादक नवनीत शर्मा और हिमाचल दस्तक के संपादक हेमंत कुमार ने भी सनसनीखेज पत्रकारिता की चुनौतियों और मीडिया की जिम्मेदारी पर विचार रखे।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज के शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के सामने उठाया CAS प्रमोशन का मुद्दा, संवर्ग की लंबित मांगें जल्द पूरी करने...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की HGCTA इकाई ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और उच्चतर शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर कॉलेज शिक्षकों की लंबित CAS पदोन्नतियों और संवर्ग से जुड़े मुद्दे उठाए। शिक्षकों ने मांगों का समयबद्ध समाधान करने की अपील की।

Kangra: शाहपुर में साढ़े तीन साल से विकास ठप? BJP नेता अरविन्द चौधरी ने कांग्रेस विधायक से मांगा कामकाज का हिसाब

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर भाजयुमो नेता अरविन्द सिंह चौधरी ने कांग्रेस विधायक और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाओं की स्थिति सुधारने के साथ लंबित विकास कार्य जल्द पूरे करने की मांग की है।