Himachal: हिमाचल के वीर जवानों ने लहराया तिरंगा, कंचनजंगा की चोटी पर रचा इतिहास

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के दो जांबाज सैनिकों ने देश का नाम रोशन करते हुए माउंट कंचनजंगा की चोटी पर सफल चढ़ाई की है। चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र के हवलदार केवल कृष्ण और कुल्लू जिले के पड़ेई गांव के हवलदार सुशील कुमार ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। माउंट कंचनजंगा समुद्र तल से 8,586 मीटर ऊंची है और इसे दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी माना जाता है। इस अभियान का संचालन प्रसिद्ध पर्वतारोही कर्नल रणवीर सिंह के नेतृत्व में “हर शिखर तिरंगा” मिशन के अंतर्गत किया गया। इस मिशन का उद्देश्य भारत और दुनिया की ऊंची चोटियों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है।

हवलदार केवल कृष्ण और सुशील कुमार ने चोटी फतह करने के बाद कहा कि यह केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं थी, बल्कि हिमाचल प्रदेश, भारतीय सेना और भारत देश का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान भी था। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे गर्वपूर्ण क्षण था और इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद विशेष रहा।

इन दोनों सैनिकों का पर्वतारोहण में लम्बा अनुभव रहा है। पिछले 12 वर्षों से वे इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। केवल कृष्ण ने अब तक 19 बड़े पर्वतारोहण अभियानों में भाग लिया है, जबकि सुशील कुमार ने 15 अभियानों में हिस्सा लिया है। दोनों भारतीय सेना द्वारा संचालित कई साहसिक अभियानों का भी हिस्सा रहे हैं। माउंट कंचनजंगा पर उनकी सफल चढ़ाई उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, शारीरिक क्षमता और पर्वतारोहण के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।