Kangra: धर्मशाला में एनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 221 ग्राम चरस बरामद – एक तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा: एनटीएफ कांगड़ा-चंबा द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। एएसपी राजेंद्र जसवाल के नेतृत्व में धर्मशाला में दाड़ी मेला ग्राउंड के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें 1 किलो 221 ग्राम चरस बरामद की गई।

छापेमारी टीम में एएसआई विकास अरोड़ा, हेड कांस्टेबल दीपक, हेमराज, मनोज, रॉकी कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी दीन मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी लडबाड़, तहसील तीसा, जिला चंबा को मौके से गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ धर्मशाला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए एएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत एनटीएफ लगातार सर्जिकल स्ट्राइक-style कार्रवाई कर रही है। हर दिन नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है और यह मुहिम भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में DAV स्कूल गोझू का पर्यावरण संदेश, वेद प्रचार सप्ताह में लगाए 100 पौधे; NHAI टीम ने भी दिया सहयोग

वेद प्रचार सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल गोझू ने शाहपुर के लदवाड़ा में एनएचएआई के समीप 100 पौधे लगाए। अभियान में वन विभाग, भारत कंस्ट्रक्शन (NHAI) की टीम और श्रमिकों ने सहयोग किया।

दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

शाहपुर के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा का नया शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रिलीज किया। भजन को मणिमहेश यात्रा को समर्पित किया गया है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: SPU मंडी की JOA IT परीक्षा की होगी SIT जांच, 5 सदस्यीय टीम करेगी निष्पक्षता की पड़ताल

हिमाचल हाईकोर्ट ने एसपीयू मंडी की जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता पर उठे सवालों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी को स्क्राइब सुविधा नहीं देने और भारतीय एजुकेशन सोसायटी की मान्यता से जुड़े मामलों में भी कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में 155 कर्मचारी अब भी नियमितीकरण के इंतजार में, 101 मामले सिर्फ इस वजह से अटके; विधानसभा में सरकार ने बताई पूरी वजह

हिमाचल प्रदेश में 155 दैनिक वेतनभोगी और अंशकालिक कर्मचारी अब भी नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हैं। विधानसभा में सरकार ने बताया कि रिक्त पद, कोर्ट केस, विभागीय जांच और पात्रता जैसी वजहों से मामले लंबित हैं। वहीं प्रदेश में दंत चिकित्सकों के 59 पद भी खाली हैं।