Himachal: बिलासपुर-लेह रेल सर्वे को लेकर हंगामा: तुर्की की कंपनी पर राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे का आरोप

Date:

--Advertisement--

शिमला में सोमवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने बिलासपुर-मनाली-लेह रेल परियोजना को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का सैटेलाइट आधारित सर्वेक्षण कार्य तुर्की की एक विदेशी कंपनी को सौंपा गया है, जो भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए घातक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना चीन की सीमा से लगे संवेदनशील क्षेत्र लेह से होकर गुजरती है, और इस सर्वे के जरिए दुश्मन देशों को सामरिक महत्व की महत्वपूर्ण भौगोलिक जानकारियां प्राप्त हो सकती हैं।

राठौर ने इसे केंद्र सरकार का आत्मघाती कदम बताते हुए मांग की कि इस विदेशी कंपनी के साथ किया गया करार तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और कंपनी को इस कार्य से हटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला केवल आर्थिक नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा, अस्मिता और आत्मनिर्भरता से जुड़ा है। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में जब तुर्की में भीषण भूकंप आया था, तब भारत ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत सबसे पहले मानवीय सहायता भेजी थी। इसके बावजूद जब भारत को पुलवामा जैसे आतंकी हमलों का सामना करना पड़ा या जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, तब तुर्की और अजरबैजान ने चुप्पी साधी, बल्कि पाकिस्तान के समर्थन में ड्रोन भेजने जैसे कदम उठाए।

राठौर ने आगे कहा कि व्यापारिक लाभ राष्ट्रहित से बड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यापार और शत्रुता एक साथ नहीं चल सकती। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों जैसे पुणे, हरियाणा और हिमाचल में व्यापारियों ने पहले ही तुर्की से आयात बंद कर दिया है, जो एक जागरूक और राष्ट्रवादी सोच का प्रमाण है। इसके साथ ही उन्होंने तुर्की और अजरबैजान से सेब, चेरी जैसी वस्तुओं के आयात पर भी कड़ी आपत्ति जताई।

उन्होंने हवाला नेटवर्क के ज़रिए की जा रही आर्थिक गतिविधियों पर भी चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि तुर्की और अन्य देशों से जो सेब भारत आ रहे हैं, उनकी कीमत जानबूझकर कम आंकी जाती है और उनका आंशिक भुगतान बैंकिंग माध्यम से जबकि शेष राशि हवाला चैनलों से भेजी जाती है। यह लेन-देन व्यवस्था देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है और आतंकवाद को आर्थिक सहयोग भी प्रदान कर सकती है। उन्होंने इस पर सख्त निगरानी की मांग की।

राठौर ने प्रदेश के सांसदों से अपील की कि वे संसद में इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाएं ताकि हिमाचल प्रदेश के किसानों, व्यापारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हितों की अनदेखी न हो। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि सेब और अन्य फलों के न्यूनतम आयात मूल्य को 50 से 100 प्रतिशत तक बढ़ाया जाए ताकि सस्ते आयात से स्थानीय किसानों को हो रहा नुकसान रोका जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।