Solan: बद्दी में चली गोलियां! पड़ोसी पर रिवाल्वर तानने वाला आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के वार्ड नंबर-3 में एक युवक ने पड़ोसी के घर की ओर रिवाल्वर से दो-तीन फायर किए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस को इस घटना की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह (31) पुत्र स्वर्गीय करण चंद निवासी सुराज माजरा लुबाणा, तहसील बद्दी व जिला सोलन के रूप में हुई है। बलविंदर ने शिकायतकर्ता से पहले गाली-गलौच की और फिर अपने घर से रिवाल्वर निकालकर पड़ोसी के घर की तरफ गोलियां चलाईं। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और फायरिंग में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर भी जब्त कर ली। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के पास रिवाल्वर का वैध लाइसेंस था या नहीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला पुलिस में बड़ा एक्शन! सोशल मीडिया पोस्ट और ड्यूटी पर शराब पीने के आरोप में SI समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

शिमला पुलिस ने अनुशासनहीनता के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सब-इंस्पेक्टर, एक कांस्टेबल और एक हेड हवलदार को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला, बोले- 4 साल में 45 हजार करोड़ का कर्ज लिया, अब जनता मांगेगी हर वादे का...

शिमला में जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस की 10 गारंटियों को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

सोलन में 8 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

सोलन के टैंक रोड, फोरेस्ट रोड, नानक विला सहित कई क्षेत्रों में 8 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

HP SHIVA Project पर सरकार का बड़ा एक्शन! काम में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों के भुगतान तुरंत रोकने के आदेश

एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा बैठक में मंत्री जगत सिंह नेगी ने काम में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों के भुगतान रोकने के निर्देश दिए। सरकार ने प्रथम चरण के कार्य समय पर पूरे करने और दूसरे चरण की निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया।