Kangra: नगरोटा बगवां का बेटा संचित राणा बना स्कूल की शान, 10वीं में हासिल की प्रथम श्रेणी में मेरिट

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां के पठियार गांव के हिमालयन हॉलीफेथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र संचित राणा ने दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 86.14 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। संचित राणा, समाजसेवी के डी राणा के पुत्र हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत व समर्पण के बल पर स्कूल की मैरिट लिस्ट में स्थान बनाते हुए प्रथम श्रेणी में सफलता अर्जित की है।

संचित की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, स्कूल स्टाफ और समस्त क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। छात्र की मेहनत और लगन को देखते हुए विद्यालय के शिक्षकों ने भी उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस उपलब्धि ने न केवल संचित के माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। संचित की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है और यह प्रमाण है कि लगन और मेहनत से कोई भी छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।