Kangra: ठाकुरद्वारा-मिलवां सड़क पर पलटा ओवरलोड टिप्पर, बड़ा हादसा टला

Date:

--Advertisement--

बीती रात ठाकुरद्वारा-मिलवां सड़क पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब रेत से भरा एक ओवरलोड टिप्पर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना उलहड़ियां गांव के पंचायत कार्यालय के सामने हुई, जहां पंजाब नंबर का यह टिप्पर अपनी क्षमता से कहीं अधिक रेत लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि सड़क की खराब हालत और अधिक वजन के कारण टिप्पर संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे के वक्त सड़क पर अन्य वाहन या राहगीर नहीं थे, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया। गौर करने वाली बात यह रही कि जिस स्थान पर टिप्पर पलटा, वहां से लगभग 20 मीटर की दूरी पर कई घर और दुकानें स्थित हैं। यदि यह वाहन थोड़ा आगे या पीछे पलटता, तो जानमाल का भारी नुक्सान हो सकता था।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। चालक को हल्की चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठाकुरद्वारा से मिलवां के बीच इस प्रकार की घटनाएं अब आम हो गई हैं। इस मार्ग पर रेत-बजरी से भरे ओवरलोड टिप्पर अक्सर देखे जाते हैं, जो पंजाब की ओर जा रहे होते हैं। सड़क निर्माण कार्य अधूरा है और सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिससे भारी वाहनों का संतुलन बिगड़ना अब एक सामान्य बात बन गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दुर्घटनाओं के पीछे दो मुख्य कारण हैं – पहला, खनन सामग्री से भरे वाहनों में निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक लोड किया जाना, और दूसरा, इस मार्ग की जर्जर सड़कें। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर सख्त निगरानी रखी जाए और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।