Kullu: पार्वती वैली के खीरगंगा ट्रैक पर शिमला का युवक लापता, बचाव कार्य में जुटी टीमें

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पार्वती वैली स्थित लोकप्रिय खीरगंगा ट्रैक पर शिमला का एक युवक लापता हो गया है। युवक अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर गया था और टुंडाभोज पहुंचने के बाद वह अपने साथियों से बिछड़ गया। लापता युवक की पहचान शिमला निवासी साहिल के रूप में हुई है। दोस्तों ने उसे आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाशा लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने मणिकर्ण पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

घटना की पुष्टि करते हुए कुल्लू के पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि युवक की तलाश के लिए रैस्क्यू टीमें भेजी गई हैं। इस सर्च ऑपरेशन में पुलिस जवानों के साथ-साथ स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसियों से जुड़े अनुभवी लोग भी शामिल हैं। खोजबीन का कार्य खतरनाक पहाड़ी इलाकों में किया जा रहा है, जहां मौसम और भू-परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं।

अधिकारियों ने बताया कि साहिल को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस और स्थानीय सहायता दल लगातार मौके पर डटे हुए हैं और क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह ट्रैक अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन दुर्गम होने के कारण यहां ट्रैकिंग करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।