Himachal: संस्कृति नेगी ने 12वीं कक्षा में 95.67% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल की होनहार छात्रा संस्कृति नेगी ने सीबीएसई द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विज्ञान संकाय की छात्रा संस्कृति ने सभी मुख्य विषयों में A1 ग्रेड हासिल किए हैं, जिससे न केवल उनके विद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरे क्षेत्र में भी गर्व की लहर दौड़ गई है।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि का श्रेय संस्कृति नेगी ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और विश्वास के चलते ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाईं। उनके पिता भगवान दास नेगी और माता मंजू बाला ने इस सफलता को परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि संस्कृति ने उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पूरे घर-परिवार का नाम रोशन किया है।

परिणाम घोषित होने के बाद संस्कृति के घर में खुशी का माहौल है और रिश्तेदारों तथा परिचितों से बधाइयों का सिलसिला जारी है। इस अवसर पर संस्कृति के मामा, सेवानिवृत्त एडीपीईओ मनोहर लाल ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्कृति ने न केवल अपने परिवार, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा का कार्य किया है।

विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और छात्र साथियों ने भी संस्कृति को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके आगे के शैक्षणिक जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रकट कीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।