Kangra: ज्वालामुखी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा तस्करी में दो युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

ज्वालामुखी पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो युवकों को चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान राहुल पुत्र सुनील कुमार निवासी वार्ड नंबर-3 चकवन कलिहार और जय शर्मा पुत्र इंडिवर शर्मा निवासी वार्ड नंबर-3 पुराना ज्वालामुखी के रूप में की गई है। पुलिस ने इन दोनों को नशीले पदार्थ चिट्टे की खरीद-फरोख्त में संलिप्त पाया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ज्वालामुखी के नेतृत्व में एसआई नाजर सिंह और उनकी टीम ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया और दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों की गिरफ्तारी नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसे पुलिस गंभीरता से आगे बढ़ा रही है।

उल्लेखनीय है कि बीते महीने के शुरू में ज्वालामुखी मुख्य बाजार के समीप एक 32 वर्षीय युवक जसवंत सिंह, निवासी दरंग को 6.30 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा गया था। उसी मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी मनु उर्फ माल्टा को भी पुलिस ने दोबारा उसके घर से गिरफ्तार किया था, जो पहले भी चिट्टे के मामले में जेल जा चुका है। अब पुलिस ने इस मामले से जुड़े दो अन्य युवकों को गिरफ्तार कर मामले को और आगे बढ़ाया है। पुलिस के अनुसार इन दोनों की चिट्टा तस्करी में सीधी संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन आरोपियों के तार कहां-कहां जुड़े हैं और नशे की यह कड़ी कितनी लंबी है। मामले की जांच गहराई से की जा रही है। एसपी मयंक चौधरी ने यह भी कहा कि जिला पुलिस देहरा का नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

यह कार्रवाई नशे के खिलाफ पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और साफ संकेत देती है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।