Kullu: कुल्लू-मनाली हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार कार ने भेड़पालक को कुचला, 10 बकरियों की भी मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पतलीकूहल के पास एक बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां सुबह करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे भेड़पालक और उसकी बकरियों के झुंड को कुचल दिया। इस हादसे में भेड़पालक महेन्द्र सिंह (उम्र 37 वर्ष), पुत्र मंगल सिंह, निवासी गांव काल्डी, डाकघर टिहरी, तहसील सदर, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि करीब 10 बकरियां भी घटनास्थल पर ही मारी गईं, जबकि दो अन्य बकरियां घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, महेन्द्र सिंह अपने साथी भेड़पालकों — नरोतम राम, जगत राम और हिरदू राम — के साथ अपनी-अपनी बकरियों को लेकर कनयाल की ओर जा रहे थे। ये सभी बीती रात पतलीकूहल में रुके हुए थे और सुबह करीब 2 बजे मनाली की ओर रवाना हुए थे। जैसे ही वे व्राण क्षेत्र के समीप बिंदु ढांक के पास पहुंचे, कुल्लू की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार (HP 01B-5001) ने पहले बकरियों को रौंदा और फिर आगे चल रहे महेन्द्र सिंह को कुचल दिया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची, हालात का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे को अंजाम देने वाले चालक की पहचान ललित कुमार, पुत्र दलीप सिंह, निवासी गांव गलू, डाकघर बलोह, तहसील सदर, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।