Kangra: जंगलों को आग से बचाने के लिए पंचायतों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: डीसी हेमराज बेरवा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 13 मई। गर्मी के मौसम में वनों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए कांगड़ा जिला के उपायुक्त हेमराज बेरवा ने पंचायत प्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि सभी पंचायत प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में जंगलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें ताकि समय रहते आग लगने की किसी भी घटना को रोका जा सके। इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

उपायुक्त ने क्षेत्रवासियों से भी आग्रह किया है कि वे जंगलों को आग से बचाने के लिए जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की आग लगने की घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और अग्निशमन विभाग को दें, ताकि समय पर उचित कदम उठाया जा सके और जान-माल के नुकसान से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में आग लगने से न केवल पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचता है, बल्कि कई छोटे-बड़े वन्य जीवों की अकाल मृत्यु हो जाती है और उनका प्राकृतिक आवास भी नष्ट हो जाता है।

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड स्तर पर पूरी सजगता बनाए रखें और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी आग लगने के कारणों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है, जिससे ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। जंगलों के आसपास जलती हुई माचिस की तिल्ली या लकड़ी फेंकना, अस्थायी चूल्हे जलाना या खेतों और घरों के पास सूखी घास और कूड़ा जलाना आग का मुख्य कारण बन सकता है, जिससे सावधानी बरतना जरूरी है।

उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग और अग्निशमन विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर आगजनी की घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि जंगलों को आग से सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें और पर्यावरण की रक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।