Himachal: सीएम सुक्खू की उच्च स्तरीय बैठक: भारत-पाक तनाव पर राज्य में सतर्कता बढ़ी, अधिकारियों को निर्देश जारी

Date:

--Advertisement--

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आज शिमला में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर राज्य की सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा की।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन हर स्तर पर सतर्कता बरतना अनिवार्य है। उन्होंने सभी जिलों में संभावित आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर जिला प्रशासन हालात पर नजर रखे और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने पठानकोट, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर की सीमाओं से सटे जिलों के प्रशासन को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि इन क्षेत्रों में सायरन बजाकर चेतावनी दी जाती है, तो तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही सभी महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों—मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय और राज्य नियंत्रण कक्ष—को आगामी तीन छुट्टियों के दौरान भी सीमित स्टाफ के साथ कार्यरत रखने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य में स्थित धार्मिक स्थलों, हवाई अड्डों, पुलों, बांधों और अन्य महत्त्वपूर्ण स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमित मॉकड्रिल करवाने को भी अनिवार्य बताया।

प्रदेश में स्थापित नियंत्रण कक्षों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी, यह आश्वासन भी उन्होंने अधिकारियों को दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, आर.डी. नजीम, देवेश कुमार, अभिषेक जैन और राकेश कंवर शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और भारतीय सेना के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सेनाएं अद्वितीय साहस और धैर्य के साथ देश की सीमाओं की रक्षा कर रही हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और अफवाहों से दूर रहने का आह्वान किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।