Kangra: मातृभूमि की सेवा को तैयार खबली दोसड़का ट्रांसपोर्ट सोसायटी, सेना को समर्पित होंगे सभी ट्रक

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के लोगों में देशसेवा का भाव सदैव से मजबूत रहा है। जरूरत पड़ने पर यहां के नागरिक हर बार अपनी मातृभूमि के लिए खड़े होते आए हैं। ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के खबली गांव में सामने आया है, जहां खबली दोसड़का को-ऑप्रेटिव गुड्स ट्रांसपोर्ट सोसायटी लिमिटेड ने एक अहम निर्णय लेते हुए अपने सभी ट्रकों को भारतीय सेना के लिए समर्पित करने का ऐलान किया है।

यह निर्णय सोसायटी की विशेष बैठक के दौरान लिया गया, जो खबली दोसड़का में आयोजित की गई थी। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांगड़ा ट्रक यूनियन के प्रधान महिंदर चौहान गुर्जर ने की। बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि यदि भारत-पाक सीमा पर युद्ध जैसी कोई आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होती है और सेना को परिवहन संसाधनों की आवश्यकता होती है, तो सोसायटी अपने समस्त ट्रकों को देश सेवा में लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान महिंदर चौहान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब हमारे सैनिक सीमाओं पर डटे रहते हैं और हमें सुरक्षित रखते हैं, तो हमारा भी यह नैतिक दायित्व बनता है कि हम उनकी हरसंभव सहायता करें। उन्होंने कहा कि अगर मातृभूमि को हमारे ट्रकों की आवश्यकता होगी, तो हम बिना किसी शर्त के उन्हें सेना को सौंप देंगे। यह हमारा कर्तव्य है और हम इससे पीछे नहीं हटेंगे।

बैठक में उपस्थित अन्य ट्रांसपोर्टरों ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि देश की जरूरत के समय पीछे हटना कायरता है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि हम सिर्फ ट्रक ही नहीं, दिल भी देश के नाम करते हैं। इस भावपूर्ण माहौल में पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया और अंत में सभी सदस्यों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों के साथ यह संकल्प लिया कि देशहित में किसी भी प्रकार का बलिदान देने से पीछे नहीं हटेंगे।

यह निर्णय न केवल हिमाचल में बल्कि देशभर में ट्रांसपोर्ट से जुड़े अन्य संगठनों के लिए भी एक प्रेरणा बन सकता है, जहां व्यवसायिक सोच से ऊपर उठकर राष्ट्रसेवा को प्राथमिकता दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।