पाकिस्तान का हमला नाकाम, भारत ने गिराए 2 JF-17 और 8 मिसाइलें – जम्मू, पंजाब और राजस्थान में ब्लैकआउट

Date:

--Advertisement--

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने उसे पूरी तरह नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप को निशाना बनाते हुए रॉकेट दागे थे, लेकिन भारत के अत्याधुनिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी सेना की 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा, पाकिस्तान ने सांबा इलाके में भारी गोलाबारी की, जिसके बाद जम्मू के आरएसपुरा क्षेत्र में ब्लैकआउट कर दिया गया। इस दौरान सायरनों की आवाजें गूंजती रहीं और जम्मू शहर में मोबाइल नेटवर्क ठप हो गया।

सतवारी कैंप पर हमले की खबर है, जबकि कुपवाड़ा में भी गोलाबारी जारी है। पंजाब के गुरदासपुर में ब्लैकआउट किया गया है और पठानकोट एयरवेज में लगातार सायरन बज रहे हैं। पठानकोट के हलका सुजानपुर इलाके में ड्रोन देखे गए, जिन पर भारतीय सेना ने फायरिंग की। 7-8 मई की रात पाकिस्तान ने लुधियाना, चंडीगढ़ और अमृतसर सहित भारत के 15 शहरों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया।

भारत ने पाकिस्तान का एक F-16 विमान मार गिराया और जैसलमेर में पाकिस्तानी ड्रोन अटैक को भी विफल किया। पाकिस्तान के दो JF-17 फाइटर जेट्स को भी मार गिराया गया और आठ मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया गया। हमले की आशंका को देखते हुए धर्मशाला में चल रहा IPL मैच भी रोक दिया गया और दर्शकों व खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दिल्ली सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और उन्हें काम पर लौटने को कहा गया है ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।

भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने जम्मू, जैसलमेर और अमृतसर में पाकिस्तान के हमले को विफल किया। जम्मू में कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोनों को एयर डिफेंस गन से निशाना बनाकर गिराया गया। पंजाब और जम्मू संभाग के बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट लागू किया गया है। पाकिस्तान ने राजौरी और पुंछ में भी हमला करने की कोशिश की थी, जिसे भारत ने नाकाम किया। अमृतसर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट रहा।

राजस्थान के जैसलमेर जिले में धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों में बंद हो गए और अभी तक धमाके की प्रकृति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट, जम्मू रेलवे स्टेशन, चन्नी हिम्मत और आरएस पुरा जैसे इलाकों में ड्रोन से हमला करने की कोशिश की थी। S-400 डिफेंस सिस्टम ने इन सभी हमलों को विफल कर दिया। पठानकोट एयर बेस और जोगियाल साइट पर ड्रोन एक्टिविटी के चलते पूरे पठानकोट में ब्लैकआउट किया गया। जम्मू यूनिवर्सिटी के पास भी दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया। राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में भी रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट लागू किया गया और नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। कश्मीर और पंजाब के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर भी लाइटें बंद कर दी गईं हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

Viksit Bharat को लेकर PM मोदी का बड़ा संदेश, युवाओं, किसानों और खेल क्षेत्र के लिए दिए अहम निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में युवाओं, किसानों, खेल क्षेत्र, नशा मुक्ति, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधारों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप! NEET चर्चा पर बनी सहमति, फिर क्यों बदली मांग?

NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर संसद में चर्चा को लेकर अपनी मांग बदलने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।