Kangra: धर्मशाला में ब्लैकआउट ने रोका DC बनाम PBKS मैच, भारत-पाक तनाव की अटकलें तेज

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में खेले जा रहे दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 मुकाबले के दौरान एक अनोखी घटना देखने को मिली। मैच के 11वें ओवर में अचानक ब्लैकआउट हो गया, जिससे खेल को रोकना पड़ा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह ब्लैकआउट भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के कारण किया गया था, वहीं दूसरी खबरों में बताया गया कि एक फ्लड लाइट टॉवर के खराब हो जाने के कारण मैच को रोका गया।

मैच पहले ही बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ था। जब खेल दोबारा शुरू हुआ, तभी एक फ्लड लाइट टॉवर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे मैच रोकना पड़ा। धीरे-धीरे दो अन्य फ्लड लाइट्स को भी बंद कर दिया गया और सिर्फ एक फ्लड लाइट चालू रखी गई। इसी बीच खबर आई कि दर्शकों को स्टेडियम खाली करने को कहा गया है और मैच खत्म माना जा रहा है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन स्टेडियम से बाहर जाते हुए दर्शकों की तस्वीरें और वीडियो सामने आईं।

ब्लैकआउट से पहले पंजाब की टीम अच्छी लय में नजर आ रही थी। प्रभसिमरन और प्रियांश ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर 69 रन तक पहुंचा दिया। नटराजन को छोड़कर सभी गेंदबाजों की इकॉनमी 11 से ऊपर रही। प्रियांश ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 34 गेंदों में 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर नटराजन का शिकार हुए। इस बीच प्रभसिमरन ने भी अर्धशतक पूरा किया और पंजाब की ओर से लगातार चार पारियों में अर्धशतक लगाने वाले पहले ओपनर बने। उन्होंने क्रिस गेल और केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया।

प्लेइंग इलेवन:

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा, जेक फ्रेजर मैकगर्क, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैश्य, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।