भारत-पाक तनाव के बीच अलर्ट: पंजाब और जम्मू-कश्मीर में फिदायीन हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Date:

--Advertisement--

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में फिदायीन हमलों की आशंका जताई गई है। आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के हमले की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है।

इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का भड़काऊ बयान भी सामने आया है। उन्होंने धमकी दी है कि पाकिस्तान भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा। इस बयान के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

सेना और पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बलों ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस या सुरक्षा एजेंसी को दें। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

Viksit Bharat को लेकर PM मोदी का बड़ा संदेश, युवाओं, किसानों और खेल क्षेत्र के लिए दिए अहम निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में युवाओं, किसानों, खेल क्षेत्र, नशा मुक्ति, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधारों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप! NEET चर्चा पर बनी सहमति, फिर क्यों बदली मांग?

NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर संसद में चर्चा को लेकर अपनी मांग बदलने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।