Bilaspur: घुमारवीं में महिला अध्यापिका से चेन स्नैचिंग: बस में सवार पंजाब की दो महिलाएं पकड़ी गईं

Date:

--Advertisement--

घुमारवीं बस स्टैंड के पास एक सरकारी बस में यात्रा कर रही महिला अध्यापिका के साथ चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने घर टकरेड़ा लौट रही थी। बस में पहले से सवार बाहरी राज्य पंजाब से संबंध रखने वाली दो महिलाओं ने महिला की सोने की चेन छीन ली। महिला को चेन चोरी का आभास तब हुआ जब चेन का लॉकेट कपड़ों में गिरकर फंस गया। इसके बाद महिला ने तुरंत बस से उतर कर उन दोनों महिलाओं का पीछा किया। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पीड़ित महिला की पहचान रुकसाना पत्नी शब्बीर मोहम्मद, निवासी गांव टकरेड़ा, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पकड़ी गई दोनों महिलाएं पंजाब राज्य से हैं और उन्होंने अपनी पहचान बताने में टालमटोल की है, जिससे वे पुलिस के लिए एक पहेली बनी हुई हैं। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है और इसकी जांच जारी है। फिलहाल दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और पूरी जानकारी स्पष्ट होने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कसौली में अवैध निर्माण और पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, 4 पेड़ काटने के आरोप पर SDM को औचक निरीक्षण के आदेश; 26 अक्टूबर...

कसौली में कथित अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने SDM कसौली को मौके पर औचक निरीक्षण करने और 26 अक्टूबर तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का भव्य स्वागत, एशियाई खेलों में कांस्य जीतकर लौटीं घर; परिवार करेगा शिव नुआला, रेटा में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन

चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी 2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद रविवार को गृह जिला पहुंचीं। उदयपुर से लेकर पैतृक गांव रेटा तक उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू; 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे आवेदन

नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को होगा। कण्डवाल-2 और कुटां-1 आंगनबाड़ी केंद्रों के पदों के लिए आवेदन 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे।

पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को 1-1 करोड़, रितु नेगी की इनामी राशि पर क्यों नहीं हुआ ऐलान? सुक्खू सरकार ने खिलाड़ियों...

हिमाचल की एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ियों पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है, जबकि रितु नेगी की पुरस्कार राशि पर अभी फैसला नहीं हुआ है।