Chamba: पंचायत कार्य में लापरवाही पड़ गई भारी: डुलाड़ा की प्रधान कंचना कुमारी निलंबित

Date:

--Advertisement--

विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत डुलाड़ा की प्रधान कंचना कुमारी को डीसी चंबा मुकेश रेप्सवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ग्राम सभा की बैठकों से बिना सूचना अनुपस्थित रहने और पंचायत के सामान्य कामकाज व भुगतान में लापरवाही बरतने के चलते की गई है। उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य अधिनियम 1994 की धारा 131 (1) (ख) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह कड़ा कदम उठाया है। जारी आदेशों के अनुसार प्रधान कंचना कुमारी को 8 अप्रैल 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका 24 अप्रैल 2025 को उन्होंने जवाब दिया। हालांकि, उपायुक्त ने उनके उत्तर को तथ्यों के विपरीत और असंतोषजनक पाया। निलंबन आदेश के बाद कंचना कुमारी को ग्राम पंचायत की मोहर, सभी अभिलेख, धन और संपत्ति तुरंत पंचायत सचिव के पास जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से पंचायत क्षेत्र में हलचल है और प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की दो जेलों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप, धर्मशाला में 11 वार्डर और 4 कैदी घायल; नाहन में भी भिड़े कैदियों के...

हिमाचल प्रदेश की नाहन और धर्मशाला जेल में लगातार दो दिनों में हिंसक झड़प की घटनाएं सामने आई हैं। धर्मशाला जेल में मेडिकल चेकअप के दौरान विवाद के बाद 11 जेल वार्डर और 4 कैदी घायल हुए, जबकि नाहन जेल में विचाराधीन कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट में कई कैदी चोटिल हुए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुधीर शर्मा की विजिलेंस के सामने आज अहम पेशी, आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ से पहले बढ़ी हलचल; पढ़ें पूरी खबर

धर्मशाला से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को विजिलेंस के सामने अहम पेशी होने जा रही है। जांच एजेंसी संपत्तियों, आय के स्रोतों और दस्तावेजों से जुड़े सवालों को लेकर उनसे पूछताछ कर सकती है। इस हाई-प्रोफाइल मामले पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

प्रियंका गांधी का मंडी दौरा अचानक रद्द, खराब मौसम बना वजह; अब CM करेंगे दयोरी स्कूल का उद्घाटन? पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का मंगलवार को मंडी के पधर स्थित दयोरी स्कूल आने का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण रद्द हो गया है। 2023 की प्राकृतिक आपदा में तबाह हुए इस स्कूल को सरकार ने अब दोबारा तैयार कर दिया है। प्रियंका गांधी को स्कूल का उद्घाटन करना था, लेकिन कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन की संभावना है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: सरकारी CBSE स्कूलों में जल्द होंगी शिक्षकों-प्रिंसिपलों की नियुक्तियां, जानें कोर्ट ने सरकार से क्या मांगा

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षकों और प्रिंसिपलों की नियुक्ति एवं तैनाती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने सरकार से स्कूलों में स्वीकृत और रिक्त पदों समेत पात्र अभ्यर्थियों की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं, एक अन्य मामले में हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति में भेदभाव को संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन बताया है।