Chamba: चंबा में व्यवसायिक वाहनों में डस्टबिन लगाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Date:

--Advertisement--

जिला मुख्यालय चंबा में व्यवसायिक वाहनों में डस्टबिन रखने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में परिवहन विभाग और हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला मुख्यालय चंबा में व्यवसायिक वाहनों में डस्टबिन स्थापित करने को लेकर विस्तृत समीक्षा और चर्चा की गई।

इस अवसर पर शुगल सिंह, डीडीएम-एचआरटीसी ने उपायुक्त को जानकारी दी कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार चंबा जिले में परिवहन निगम की 70 बसों में डस्टबिन लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शेष सभी बसों में अगले एक सप्ताह के भीतर डस्टबिन लगाए जाएंगे। इसके साथ ही एचआरटीसी बस अड्डा चंबा में सूखा और गीला कूड़ा डालने के लिए दो बड़े डस्टबिन लगाए जा रहे हैं। इन डस्टबिनों में बसों से एकत्र कचरा डाला जाएगा और इन्हें नगरपालिका द्वारा खाली किया जाएगा।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय चंबा के अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि जिले की सभी निजी परिवहन संगठनों को व्यवसायिक वाहनों में डस्टबिन लगाने के लिए लिखित निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इस बैठक में शुगल सिंह (डीडीएम-एचआरटीसी), रूचि महाजन (कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा), संजीव कुमार (अधीक्षक परिवहन विभाग) सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।