Kangra: रप्पड़ पंचायत को विकास की बड़ी सौगात, 9 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

Date:

--Advertisement--

इंदौरा, 6 मई। विधायक मलेंद्र राजन ने मंगलवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रप्पड़ में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंदौरा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और वे जनसमस्याओं को जमीनी स्तर पर समझकर योजनाओं को साकार रूप देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

विधायक मलेंद्र राजन ने ग्राम चरोड़, वार्ड नंबर 4 में 1.50 लाख रुपये की लागत से जीप योग्य सड़क, 2 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित रास्ता और पुलिया निर्माण कार्य, और 3 लाख रुपये की लागत से अन्य एक रास्ता एवं पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा, वार्ड नंबर 5 में 1 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार और रास्ता निर्माण कार्य तथा वार्ड नंबर 3 में भूमि संरक्षण हेतु 1.50 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार निर्माण कार्यों की आधारशिला भी रखी।

विधायक ने कहा कि इन कार्यों से न केवल ग्रामीण संपर्क बेहतर होगा, बल्कि जल निकासी और भूमि क्षरण जैसी समस्याओं का समाधान भी संभव होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इस मौके पर ग्राम पंचायत रप्पड़ की प्रधान शारदा देवी ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुदर्शन सिंह, नायब तहसीलदार परवेश, विद्युत बोर्ड के एसडीओ वरिंद्र, पूर्व उपप्रधान कुलदीप पठानिया, पौंग बांध के निदेशक कुलदीप शर्मा, और पार्टी कार्यकर्ता अजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।