परवाणू हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक की मौत, दो घायल – पीड़ितों ने बताया दर्दनाक मंजर

Date:

--Advertisement--

परवाणू थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गंभीर सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है, जो चंडीगढ़ निवासी सहजाद के बयान के आधार पर हुआ। उसने बताया कि वह अपनी टैक्सी में अम्बाला से सवारियां लेकर शिमला की ओर जा रहा था। जब वह चक्की मोड़ के पास पहुंचा, तो वहां फोरलेन सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त था और दोनों लेनें एक साथ मिल रही थीं। इसी दौरान, उसके आगे एक गाड़ी चल रही थी, जो शिमला की दिशा में जा रही थी। तभी शिमला की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और उसकी दिशा में आकर पहले आगे चल रही गाड़ी को टक्कर मारी, फिर सहजाद की टैक्सी को भी टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में विनोद कुमार (29 वर्ष), पुत्र रघुराम, निवासी गांव मसेरन, डाकघर पोडा कोटी, तहसील नेहरी, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में दो अन्य व्यक्ति घायल हुए, जिनकी पहचान बलवीर सिंह (20 वर्ष), पुत्र शेर सिंह, निवासी गांव कोटली लाजपत, डाकघर सुजनधर, तहसील भोमग, जिला रियासी, जम्मू कश्मीर और राजीव कुमार (40 वर्ष), पुत्र मदन लाल, निवासी शिवशंकरगढ़, डाकघर ममलीग, जिला सोलन के रूप में हुई है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।