Kangra: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया परिणाम, अभ्यर्थी यहां से चेक करें

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च माह में आयोजित एकलव्य मॉडल रैजीडैंशियल स्कूल सिलैक्शन टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के लिए 751 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 688 ने परीक्षा दी। हिंदी मीडियम में 345 और अंग्रेजी मीडियम में 343 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं, 63 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।

बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने जानकारी दी कि यह परिणाम पूर्व में जारी अस्थाई उत्तरकुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा करवाने के बाद तैयार की गई अंतिम उत्तरकुंजी के आधार पर घोषित किया गया है। अभ्यर्थी यह परिणाम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hpbose.org से डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा से संबंधित पूरा डाटा हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जनजाति विभाग और हिमाचल प्रदेश एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि को दस्ती रूप में सौंप दिया गया है, जो अब मैरिट के आधार पर ईएमआरएस स्कूलों में दाखिले की आगामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी 

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।