उत्तराखंड के सपूत पवनदीप राजन सड़क दुर्घटना में घायल, सीएम ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Date:

--Advertisement--

उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक और ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता पवनदीप राजन सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। यह हादसा गजरौला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुआ। पवनदीप अपने चंपावत स्थित घर से नोएडा जा रहे थे, जब उनकी कार गजरौला थानाक्षेत्र में चौपला चौराहा ओवरब्रिज से नीचे उतरते वक्त एक खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में पवनदीप के साथ उनके साथी अजय मेहरा और चालक राहुल सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पवनदीप की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, पवनदीप की दोनों टांगें फैक्चर हो गई हैं और उनके सिर में भी चोट आई है। इस दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त करते हुए पवनदीप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिरमौर में बड़ा हादसा टला: 150 फीट नीचे मारकंडा नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी कार, 6 लोग सुरक्षित

सिरमौर के कालाअम्ब-सुकेती मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी कार करीब 150 फीट नीचे मारकंडा नदी में जा गिरी। हादसे में तीन महिलाओं, दो पुरुषों और एक बच्चे समेत सभी छह लोग सुरक्षित बच गए। ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला।

लाहौल-स्पीति के सिस्सू में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; मंडी के 2 युवकों की मौत, अन्य घायल

लाहौल-स्पीति के सिस्सू में कार के गहरी खाई में गिरने से मंडी के दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में अन्य युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू में शीतला माता मंदिर के पास खड्ड में गिरी थार, चालक को मामूली चोटें; टला बड़ा हादसा

कुल्लू के शीतला माता मंदिर के पास शनिवार को एक थार अनियंत्रित होकर सरवरी खड्ड में जा गिरी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।