Bilaspur: बिलासपुर में शांतिपूर्वक संपन्न हुई NEET-UG परीक्षा, 1390 में से 1363 परीक्षार्थी हुए शामिल

Date:

--Advertisement--

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2025 का आयोजन शनिवार, 4 मई को बिलासपुर जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुल 1390 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1363 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 27 अनुपस्थित रहे। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक निर्धारित था और यह पूरी पारदर्शिता के साथ सीसीटीवी निगरानी के अंतर्गत शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

बिलासपुर जिले में जिन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई उनमें पी.एम.श्री जीबीएसएसएस बिलासपुर, बाल पाठशाला बिलासपुर, नवोदय विद्यालय कोठीपुरा, कन्या पाठशाला घुमारवीं और पी.एम.श्री जीबीएसएसएस घुमारवीं शामिल रहे।

परीक्षा केंद्रवार उपस्थिति की बात करें तो पी.एम.श्री जीबीएसएसएस घुमारवीं में 240 में से 237 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में 264 में से 258 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में 264 में से 257 छात्र उपस्थित थे, जबकि कन्या पाठशाला घुमारवीं में 238 में से 234 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, पी.एम.श्री जीबीएसएसएस बिलासपुर केंद्र में कुल 384 में से 377 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों और निगरानी प्रणाली का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और व्यवस्थित परीक्षा आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पहले से ही की गई थीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।