Mandi: ज्यूणी वैली में नाबालिग भाइयों द्वारा चचेरी बहन के साथ गैंग रेप, पुलिस ने शुरू की जांच

Date:

--Advertisement--

ज्यूणी वैली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें तीन नाबालिग भाइयों द्वारा अपनी ही नाबालिग चचेरी बहन के साथ गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। यह घटना पुलिस थाना गोहर क्षेत्र की है, जहां 9 वर्षीय किशोरी को उसके चचेरे नाबालिग भाइयों ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। आरोपी 13 और 14 साल के हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां फसल और मवेशियों के काम के लिए अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी, और उस दौरान पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ खेल रही थी। आरोप है कि उसी वक्त आरोपी भाइयों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी से बताई तो उसे मार दिया जाएगा।

घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां को बताकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडीशनल एसपी मंडी, सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है और कहा है कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।