Mandi: शौर्यवीर यादव ने नैशनल स्कूल चैंपियनशिप में कुश्ती में जीता कांस्य, खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 में हुआ चयन

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के छात्र शौर्यवीर यादव ने दिल्ली में आयोजित 68वीं नैशनल स्कूल चैंपियनशिप में कुश्ती के मुकाबले में कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शौर्यवीर यादव ने अंडर-17 में 80 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया, जहां उन्होंने सैमीफाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन एक प्वाइंट के अंतर से हार गए। इसके बाद कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में उनका सामना उत्तर प्रदेश के पहलवान से हुआ, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य लेखराम भारद्वाज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल के तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से शौर्यवीर ने पदक जीत कर न केवल विद्यालय, बल्कि क्षेत्र और प्रदेश का भी नाम रोशन किया है।

शौर्यवीर यादव ने पदक जीतने के साथ ही बिहार के पटना में 11 मई से आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 के लिए भी स्थान सुनिश्चित कर लिया है। उल्लेखनीय है कि मात्र 15 वर्ष की उम्र में शौर्यवीर ने कुश्ती जगत में अपनी छाप छोड़ते हुए बीते नवम्बर माह में राष्ट्रीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के लिए रजत पदक भी जीता था। इसके अलावा इस वर्ष वह राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर में अंडर-17 वर्ग में ‘सuket हिमाचल कुमार’ और अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी में ‘मंडी कुमार’ का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं।

शौर्यवीर यादव के कोच और पिता डॉ. संजय यादव विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता हैं। वे स्वयं एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं और हिमाचल प्रदेश के लिए कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। डॉ. संजय यादव को प्रदेश सरकार द्वारा सर्वोच्च खेल सम्मान परशुराम अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।