Himachal: पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को हिमाचल ने दी श्रद्धांजलि, सचिवालय में रखा गया दो मिनट का मौन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेशवासियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हिमाचल प्रदेश सचिवालय परिसर में हमले में मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम राज्य सचिवालय और सभी उपायुक्त कार्यालयों में कायरतापूर्ण आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों के सम्मान में मौन रख रहे हैं।

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक अनुराधा राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा सहित हिमाचल प्रदेश सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नूरपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गद्दे के नीचे छिपाकर रखी थी चरस; 320 ग्राम बरामद, 32 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की CIA विंग ने मुग्तयाल, भलेटा में कार्रवाई करते हुए 320 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ आरोपी के कमरे में डबल बैड के गद्दे के नीचे छिपाकर रखा गया था। मामले में 32 वर्षीय रोहित कुमार गिरफ्तार हुआ है।

12 अगस्त से लापता युवक का खेत में मिला शव, बिलासपुर में मचा हड़कंप; परिजनों की तलाश के बाद सामने आया खौफनाक सच

बिलासपुर के स्वारघाट की तंबोल पंचायत में 12 अगस्त से लापता युवक महिंद्र पाल का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन में दर्दनाक हादसा, बाइक और HRTC बस की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन के गोबिंदगढ़ में बाइक और एचआरटीसी बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

Kangra: दरीणी बाजार में गूंजे देशभक्ति के नारे, राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में तिरंगा रैली से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने दरीणी बाजार में तिरंगा रैली निकाली, जबकि कॉलेज परिसर में देशभक्ति गीत, अंताक्षरी, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।