Kangra: शाहपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: पुहाड़ा कूहल का कार्य अंतिम चरण में, नरेड़, बागडू और पुहाड़ा को जल्द मिलेगी सिंचाई सुविधा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 24 अप्रैल – शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पुहाड़ा गांव में बहाव सिंचाई योजना के तहत 1.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कूहल का कार्य लगभग 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज इस कूहल का निरीक्षण किया और बताया कि यह कूहल करीब 2510 मीटर लंबी है। इसके निर्माण से नरेड़, बागडू और पुहाड़ा गांवों के 183 किसान परिवारों की लगभग 1285 कनाल कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

केवल पठानिया ने यह भी जानकारी दी कि जाइका परियोजना के तहत धारकंडी क्षेत्र में सल्ली-भलेड़ वहाब सिंचाई योजना पर भी कार्य चल रहा है, जिसकी लागत 2.06 करोड़ रुपये है। उन्होंने अधिकारियों को कूहल के हेडवेयर (नौण) में बरसात के दौरान आने वाली सिल्ट की सफाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक (जाइका) योगेन्द्र पाल, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कैप्टन अमित डोगरा, सहायक अभियंता रज्जाक मोहम्मद, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विपुल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा, खंड परियोजना प्रबंधक अंकिता शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय और पिंटू परमार, किसान विकास संघ के प्रधान रमेश, उपप्रधान करतार, सचिव सरूप समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और किसान उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।