Chamba: पहलगाम आतंकी हमला: चंबा से डलहौजी तक फूटा गुस्सा, पाकिस्तान का पुतला फूंका, एकजुट हुआ भारत

Date:

--Advertisement--

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद देशभर में गुस्सा फैल गया है। लोग सड़कों पर उतरकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में वीरवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी व्यापार मंडल के आह्वान पर दोपहर 12 बजे तक सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे गए। विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन हुए और पाकिस्तान के पुतले जलाए गए।

जिला मुख्यालय चंबा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली गई। रैली मुख्य चौक से शुरू होकर पूरे बाजार में घूमी और अंत में फिर मुख्य चौक पर समाप्त हुई, जहां पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। इस दौरान पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह आतंकियों की कायराना हरकत है और देश को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आतंकियों में साहस होता तो वे भारतीय सेना के सामने आते।

डॉ. वर्मा ने कहा कि यदि हिंदुस्तान में हिंदू होना ही घातक हो जाए, तो यह देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने न पीड़ितों की जाति पूछी, न भाषा, सिर्फ यह पूछा कि क्या वे हिंदू हैं और फिर उन्हें गोली मार दी। उन्होंने हिंदुओं से इस परिस्थिति में एकजुट होने की अपील की।

इस मौके पर डल्हौजी के विधायक डीएस ठाकुर, भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज, चंबा सदर के पूर्व विधायक पवन नैय्यर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राज सिंह ठाकुर व जय सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसी तरह पर्यटन नगरी डल्हौजी में भी लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों की अगुवाई में गांधी चौक से एक रोष रैली निकाली गई जो ठंडी सड़क, सुभाष चौक और पतरैणी चक्र से होकर पुनः गांधी चौक पर समाप्त हुई। इस रैली में व्यापारियों के साथ-साथ पर्यटक, तिब्बती समुदाय और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और शहीदों को श्रद्धांजलि जैसे नारे लगाए और केंद्र सरकार से इस आतंकी हमले का माकूल जवाब देने की मांग की। इस दौरान देहरादून से आई पर्यटक मीनाक्षी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से आतंकियों को सजा-ए-मौत देने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संयोजक चत्तर सेन ने कहा कि आतंकवादी निहत्थे और निर्दोष लोगों पर हमला करके देश में भय फैलाना चाहते हैं, लेकिन वे इसमें कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ी है और पूरे देश की सहानुभूति पीड़ित परिवारों के साथ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।