Himachal: हिमाचल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 HAS अधिकारियों समेत 14 एसडीएम के तबादले

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 24 एचएएस अधिकारियों सहित 14 उपमंडल अधिकारियों (एसडीएम) के तबादले किए हैं। इस आदेश के तहत मंजीत शर्मा को शिमला ग्रामीण और ओशीन को शिमला शहरी का एसडीएम नियुक्त किया गया है। जारी तबादला आदेशों के अनुसार राहुल चौहान को एडीएम कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डीआरडीए हमीरपुर से एडीशनल रजिस्ट्रार को-ऑप्रेटिव सोसायटी धर्मशाला, शिल्पी बेक्टा को एसडीएम देहरा से एडीएम धर्मशाला, सिद्धार्थ आचार्य को एसडीएम कंडाघाट से एसी टू डीसी शिमला, सुरेंद्र मोहन को एसडीएम कुमारसैन से अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण विकास, नरेश कुमार वर्मा को एसडीएम आनी से अतिरिक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा सुंदरनगर, धर्मेश कुमार को एसडीएम डोडरा क्वार से एसडीएम रोहड़ू तथा कुलबीर सिंह राणा को एसडीएम भरमौर से एडीएम कम प्रोजैक्ट ऑफिसर आईटीडीपी भरमौर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अरुण कुमार को सहायक बंदोबस्त अधिकारी धर्मशाला से एसडीएम ज्वाली, कविता ठाकुर को एसडीएम शिमला ग्रामीण से आरटीओ सोलन, डॉ. शशांक गुप्ता को एसडीएम कल्पा से एसडीएम कुमारसैन, भानू गुप्ता को एसडीएम शिमला शहरी से संयुक्त निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग शिमला, रजनीश शर्मा को एसडीएम कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डीआरडीए केलांग से जिला पर्यटन अधिकारी मंडी, मंजीत शर्मा को संयुक्त निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति से एसडीएम शिमला ग्रामीण, मनोज कुमार को एसडीएम उदयपुर से एसडीएम देहरा तथा अमित कलथाईक को अतिरिक्त सचिव ऊर्जा से एसडीएम आनी नियुक्त किया गया है।

सरकार द्वारा जारी अन्य तबादला आदेशों में अर्शिया शर्मा को वित्त विभाग (निदेशालय ट्रेजरी, अकाउंट एंड लॉटरी) में सहायक सचिव से एसडीएम झंडूता, आकांक्षा शर्मा को अतिरिक्त सचिव स्वास्थ्य से एसडीएम कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डीआरडीए केलांग, ओशीन को अतिरिक्त सचिव भाषा, कला एवं संस्कृति से एसडीएम शिमला शहरी, मोहित रत्तन को सहायक सचिव राजस्व (निदेशालय लैंड रिकार्ड) से एसडीएम धर्मशाला, कुलवंत सिंह पोटन को सहायक सचिव शिक्षा (उच्च शिक्षा निदेशालय) से एसडीएम सुजानपुर, राजेश वर्मा को एसडीएम कफोटा से एसडीएम सुन्नी, गोपी चंद को एसी टू डीसी शिमला से एसडीएम कंडाघाट, संजीव कुमार को एसडीएम धर्मशाला से एसडीएम भरमौर तथा नवीन कुमार को एसडीएम सलूणी से आरटीओ मंडी के पद पर तबदील किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी रजोल-धनोटू सड़क, निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक

कांगड़ा की रजोल-धनोटू सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगा। पाइप कलवर्ट और सीसी पेवमेंट निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी, जबकि आपातकालीन वाहनों को छूट दी जाएगी।

Kangra: धर्मशाला में LLM करने का नया मौका, HPU खनियारा में शुरू हुआ एक वर्षीय कोर्स; 30 सीटों पर मेरिट से मिलेगा प्रवेश

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम शुरू होगा। 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है।

Kangra: शाहपुर की बेटी हिमानी शर्मा ने रचा कमाल, BCCI अंडर-19 महिला टीम में हुआ चयन; धारकंडी में खुशी की लहर

शाहपुर के धारकंडी की ग्राम पंचायत दरिणी की बेटी हिमानी शर्मा का BCCI अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 महिला टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

कांगड़ा-शिमला फोरलेन को बड़ा झटका, हमीरपुर पुल हादसे के बाद 62 किमी हाईवे पर अटकी रफ्तार; अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार

हमीरपुर के मसियाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल हादसे के बाद कांगड़ा-शिमला फोरलेन परियोजना में देरी के संकेत हैं। पहले अक्तूबर में कांगड़ा से कोहली तक हाईवे खोलने की बात थी, लेकिन अब करीब 62 किलोमीटर का पैच 2027 तक खिंच सकता है।