कांगड़ा में छात्रों के लिए कर्फ्यू: रात 8 बजे के बाद पी.जी. और होस्टल से बाहर निकले तो होगी सख्त कार्रवाई! पूरी खबर पढ़ें!

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा में अब निजी पी.जी. और सरकारी होस्टल में रहने वाले छात्रों को रात 8 बजे के बाद बिना किसी ठोस कारण के बाहर घूमने की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई छात्र रात 8 बजे के बाद परिसर के बाहर पाया गया, तो पी.जी. मालिक और होस्टल वार्डन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगरोटा बगवां पुलिस थाना प्रभारी, एस.एच.ओ. चमन लाल ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि यह निर्णय रात के समय छात्रों द्वारा बिना कारण घूमने पर रोक लगाने के लिए लिया गया है। छात्रों को रात 8 बजे के बाद परिसर से बाहर जाने के लिए सही कारण बताना होगा और उनके पास पी.जी. मालिक या होस्टल वार्डन का अनुमति पत्र होना आवश्यक है। पुलिस जांच के दौरान यह पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही, 15 अक्टूबर तक बाहरी राज्यों से आकर व्यापार करने वालों को अपना पंजीकरण करवाना आवश्यक है। वहीं, जो प्रवासी पिछले 10 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं, उन्हें भी अपने पारिवारिक सदस्यों का पंजीकरण स्थानीय पुलिस थाने में करवाना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की बेटी डॉ. अमेया शर्मा ने रचा इतिहास, विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल; डीएवी कुमारसैन की पूर्व छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर...

डीएवी कुमारसैन की पूर्व छात्रा डॉ. अमेया शर्मा विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित Stanford University–Elsevier सूची में शामिल हुई हैं। फार्मास्यूटिकल साइंसेज में उनके शोध ने हिमाचल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

Kangra: कांगड़ा में टीबी के खिलाफ बड़ा अभियान, 287 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त; सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने लॉन्च की ‘जोश’ टीम, युवाओं...

कांगड़ा की 287 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। धर्मशाला में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने ‘जोश’ टीम की लांचिंग की और युवाओं, एनसीसी, एनएसएस व सामाजिक संस्थाओं से टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Hamirpur: हमीरपुर की 87 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया सम्मानित; 10 को स्वर्ण, 9 को रजत और 68 को कांस्य...

हमीरपुर की 87 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर सम्मानित किया गया। 10 पंचायतों को स्वर्ण, 9 को रजत और 68 पंचायतों को कांस्य पदक मिला। युवाओं की ‘जोश’ टीमें भी टीबी मुक्त अभियान में योगदान देंगी।

हिमाचल में 100 पदों पर नौकरी का मौका, ब्लू स्टार में PMIS ट्रेनी-अप्रेंटिस की भर्ती; 12 से 14 अक्तूबर तक यहां होंगे इंटरव्यू

हिमाचल के युवाओं के लिए 100 पदों पर नौकरी का मौका है। काला अंब स्थित ब्लू स्टार लिमिटेड में PMIS ट्रेनी-अप्रेंटिस पदों के लिए 12 से 14 अक्तूबर तक कांगड़ा, नगरोटा बगवां और देहरा में इंटरव्यू होंगे।