हैरान करने वाली घटना: संगरोह गांव में पूर्व सैनिक के नल से निकला मरा हुआ सांप

Date:

--Advertisement--

संगरोह गांव (समीरपुर पंचायत, बमसन ब्लॉक, टौणीदेवी) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पूर्व सैनिक के घर के पानी के नल से मरा हुआ सांप निकला। गाँव के भूप सिंह, जो सेना से सेवानिवृत्त हैं, के घर में कई दिनों से पानी की समस्या आ रही थी। जब एक फिटर को बुलाया गया तो नल की पाइप से पानी की बजाय मरा हुआ सांप निकला। यह देखकर भूप सिंह चौंक गए और उन्होंने तुरंत स्थानीय प्रधान चंद्रमोहन को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंचे प्रधान चंद्रमोहन ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच के लिए प्रशासन और सरकार से मांग की है। इस बीच, जल शक्ति विभाग के एसी नीरज भोगल ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है और संबंधित अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 86वें जन्मदिन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल को मिला खास सम्मान, बेटे आशीष बुटेल ने किया रक्तदान

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के 86वें जन्मदिन पर पालमपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक आशीष बुटेल ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरित करने का संदेश दिया।

Kangra: बोह आपदा के बीच दिखी सियासत से ऊपर इंसानियत! आमने-सामने आए सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक केवल सिंह पठानिया, फिर हुआ ऐसा नज़ारा

बोह आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों के दौरान सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक केवल सिंह पठानिया आमने-सामने आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन कर प्रभावित परिवारों की स्थिति और राहत कार्यों पर चर्चा की।

Kangra: शाहपुर के चड़ी सोमनाथ मंदिर में शुरू हुआ पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग, 30 विद्यालयों के आचार्य ले रहे भाग

शाहपुर के चड़ी स्थित सोमनाथ मंदिर में लगभग 30 एकल विद्यालयों के आचार्यों का पांच दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और संगठनात्मक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Kangra: बोह आपदा के बीच तीसरे दिन भी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे केवल सिंह पठानिया, विद्यार्थियों के खोए प्रमाणपत्र दोबारा बनवाएगा प्रशासन

बोह आपदा प्रभावित क्षेत्र के लगातार तीसरे दौरे पर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। वहीं, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने घोषणा की कि आपदा में खोए विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र दोबारा जारी करवाने में जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।