सिरमौर: त्रिलोकपुर सड़क पर पलटा कंटेनर, देर रात तक लगा रहा जाम

Date:

--Advertisement--

औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब के तहत त्रिलोकपुर सड़क पर बुधवार शाम एक कंटेनर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। एक महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। कंटेनर पलटने के कारण कई घंटों तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, कंटेनर ओवरलोड होने के कारण चढ़ाई पर चढ़ नहीं पाया और सड़क पर पलट गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में ऐसा हादसा पहली बार नहीं हुआ है।

फिलहाल इस कंटेनर के मालिक या इसके गंतव्य के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। स्थानीय निवासी दिनेश अग्रवाल, पुष्पा देवी, रणबीर सिंह, मुकेश कुमार, अमित और श्यामा देवी ने बताया कि शाम के समय इस सड़क पर भीड़भाड़ रहती है। इस बार गनीमत रही कि कोई हादसे का शिकार नहीं हुआ। लोगों ने कई बार ओवरलोडिंग के बारे में संबंधित विभागों को मौखिक और लिखित शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों की मांग है कि ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों पर सख्ती से रोक लगाई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे ना हों।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।

हिमाचल में फिर बिगड़े हालात, 125 सड़कें बंद; मंडी में 111.6 MM बारिश, जानें कांगड़ा, कुल्लू, शिमला समेत किन जिलों में क्या हुआ

हिमाचल प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार शाम तक भू-स्खलन के कारण 125 सड़कें बंद रहीं। मंडी में 111.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मानसून सीजन में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है।

सांगला-छितकुल मार्ग पर बड़ा हादसा, 120 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; DRDA अधिकारी की मौके पर मौत

किन्नौर के सांगला-छितकुल सड़क मार्ग पर बटसेरी के समीप रविवार सुबह कार करीब 120 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में DRDA के जिला प्रोग्राम मैनेजर कमल मेहता की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।