Solan: वार्ड नंबर 2 में आईटीआई सोलन के नजदीक एक युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

Date:

--Advertisement--

सोलन शहर के वार्ड नंबर 2 में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है जिसको लेकर पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 2 की पार्षद सुषमा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे एंबुलेंस मौके पर आई थी उस समय उन्हें लगा कि कोई बीमार है।

लेकिन बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें पता लगा कि यहां पर एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने कहा कि यहां पर पहले सेवा निकेतन आश्रम हुआ करता था जहां पर युवक रह रहा था। उन्होंने कहा कि 20 से 21 वर्ष के युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि यहां पर कई बार आश्रम के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गई कि यहां पर जिन्हें रूम दिया गया है उनकी जांच की जाए क्योंकि यहां पर कई प्रकार की गतिविधियां होती है उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर पुलिस से बात करने ही वाले थे कि आज यह घटना घटित हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: शाहपुर में 15 अगस्त से शुरू होगा श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान, 17 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारा

शाहपुर के माँ बगलामुखी-शनि देव मंदिर झुलाड़ में 15 से 17 अगस्त 2026 तक श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान होगा। नित्य पूजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे यज्ञ पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों परिवारों को बड़ी राहत, राशन डिपुओं में जल्द मिलेगी सस्ती चीनी; जानें किसे कितने रुपये किलो

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 35,600 क्विंटल चीनी का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। जानें किस परिवार को कितने रुपये किलो मिलेगी चीनी।

मुख्यमंत्री सहारा योजना में बड़ा बदलाव, अब ऐसे मिलेगा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक सहारा

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सहारा योजना का संचालन अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग करेगा। गंभीर और दीर्घकालिक बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। लंबित आवेदकों को सहायता राशि के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।